कुलदेवी का आशीर्वाद लेने पहुंचे
नवंदपती के स्वागत में उमड़े लोग
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विधायक विक्रमादित्य और नववधू का सराहन पहुंचने पर ढोल नगाड़ों की थाप के साथ भव्य स्वागत किया। विधायक विक्रमादित्य सिंह शादी के बाद सोमवार की शाम को कुल देवी मां भीमाकाली के आशीर्वाद को सराहन पहुंचे। उनके साथ उनकी धर्म पत्नी के अलावा माता पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, बहन अपराजिता सिंह, विधायक नंद लाल और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सराहन पहुंचने पर राज महल में विधिविधान से नव दंपति का स्वागत किया गया। मंदिर के पुजारी ने मंत्रोच्चारण के साथ पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। स्थानीय लोगों के नव दंपति का फूल मालाएं, टोपी और शॉल पहना कर स्वागत किया। महिलाओं ने स्वागत गीत भी गाए। स्वागत की प्रक्रिया खत्म होने का बाद नव दंपति विक्रमादित्य सिंह, सुदर्शना सिंह, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने लोगों के साथ नाटी डाली। नाटी में क्षेत्र की महिलाओं और पुरुषों ने भी बढ़-चढ़ का भाग लिया। देर शाम को विधायक विक्रमादित्य सिंह, पत्नी, माता और बहन के साथ कुल देवी मां भीमाकाली के मंदिर में पहुंचे जहां उन्होंने काफ ी समय तक माता की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा जिला चंद्र प्रभा नेगी, जिला परिषद सदस्य विकेश चौहान, सराहन के उपप्रधान गीतादत्त, राजेश लारजू, प्रेम सिंह, कांग्रेस जोन के भानु प्रताप, जय सिंह मेहता, मुकेश आर्य, दुर्गा सिंह, अनिरुद्ध सिंह, सतपाल, हीरा लाल, प्रभु लाल, रोशन धंगल, पूर्ण शर्मा, हेमंत शर्मा, पद्म लंबरदार और राजेश सहित कई महिलाएं भी उपस्थित रही।