फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस मार्च को कुपवी में होगा भाजपा युवा मोर्चा का सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
20 को कुपवी में होगा भाजयुमो का सम्मेलन
विज्ञापन

मंडल भाजपा और युवा मोर्चा की संयुक्त बैठक में हुई चर्चा
प्रदीप समटा एवं युवा प्रकाश भाजयुमो उपाध्यक्ष किए नियुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
नरेवा। भाजपा युवा मोर्चा का सम्मेलन 20 मार्च को कुपवी में आयोजित होने वाला है। उक्त सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा मंडल की एक बैठक चौपाल भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगत राम शर्मा और भाजयुमो अध्यक्ष रिट्टू शटाईक की संयुक्त अध्यक्षता में नेरवा रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की गई।
बैठक में 20 मार्च को कुपवी में आयोजित होने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के सम्मलेन पर मंथन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि केंद्र व प्रदेश सरकार के साथ-साथ स्थानीय विधायक बलवीर सिंह वर्मा द्वारा चौपाल में किए गए विकास कार्यों की जानकारी घर-घर पहुंचाए। सोशल मीडिया प्रभारी गगनदीप कालटा ने बताया कि सम्मेलन में चौपाल विधानसभा क्षेत्र के हजारों युवा भाजपा कार्यकर्ताओं सहित पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। सम्मलेन में चौपाल के विधायक बलवीर सिंह वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

भाजयुमो चौपाल के सचिव गुलाब राणा ने बताया कि बैठक में भाजयुमो चौपाल की कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। कार्यकारिणी में कुपवी क्षेत्र के बागी से संबंध रखने वाले प्रदीप समटा एवं कुपवी क्षेत्र से ही संबंध रखने वाले युवा प्रकाश को भाजयुमो उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजयुमो अध्यक्ष रिट्टू शटाईक ने समस्त युवा मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि मोर्चा के सम्मलेन में भाग लेने के लिए 20 मार्च को सुबह साढ़े दस बजे तक कुपवी में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करे। बैठक में वरदान सिंह, प्रदीप दासटा, बलवंत ठाकुर, सुनील मेहता, अतर पंवार, नरेंद्र, अनिल रणायक, अजय मखरान, उड़ाई हेटा, कपिल शर्मा, रोहित सूद, विनोद ठाकुर, सुरेश चौहान, संजय रालटा और वीरेंद्र भनेट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें