खेल मेले में पहली बार होंगी
टेबल टेनिस, क्विज प्रतियोगिता
रोहड़ू स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने बैठक कर तैयार की रूपरेखा
200 गांव में होने वाले मेले की 31 मार्च से होगी शुरूआत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। खेले मेले के आयोजन को लेकर रोहड़ू स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने रविवार को बैठक का आयोजन कर रूपरेखा तैयार की। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष मेले के आयोजन जिला स्तर पर होगा तथा खेल मेले में पहली बार टेबल टेनिस और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
रोहड़ू स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक हरनाम फिष्टा ने बताया कि खेल मेले का आयोजन 31 मार्च से होगा। खेल मेले का आयोजन 200 गांव में करवाया जाएगा। खेल मेले का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना है। जिससे युवा वर्ग नशे से दूर रह सके। बैठक के दौरान खेल मेले के आयोजन की रूप रेखा तैयार कर ली गई है। बीते चार वर्ष की उपलब्धियों को भी बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के साथ साझा किया गया। इस मौके पर विनय जिंटा, वीके धवन, गोविंद ठाकुर, संजीव चौहान, जितेश्वर दत्ता, जगदेव, लोकपाल चौहान, देविंद्र चौहान, मनोज संगरेल, अरविंद चौहान, हरिंद्र ओक्टा, सुरेश चौहान, धीरज मेहता, नरवीर बंदटा, रविंद्र शर्मा, अश्वनी मांटा, विक्रमजीत सिंह, ललित ठाकुर, अनूप बांश्टू, मुकेश नैंटा, हरीश चौहान, लोकेश राज, रोहित, राजन, कुलदीप सूद, सुनील रेटका, दिनेश सिंह, हिमांशु रावत, कपिल ठाकुर, सुरेश जस्टा, दिपीश, अजय और संजीव आदि मौजूद रहे।