फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्र लाल और मानसी ने तोशिम में मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
‘जोर लगा के हाइसा नाचे मेरी
विज्ञापन

बोईसा’ गाने पर लूटी वाहवाही
लोक गायक चंद्र लाल और मानसी ने तोशिम में मचाया धमाल
विधायक नंद लाल समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रहे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर पीजी कॉलेज में रविवार को तरूण किन्नौर छात्र एसोसिएशन ने तोशिम कार्यक्रम का धूमधाम से आयोजन किया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी लोगों का खूब मनोरंजन किया। छात्रों ने पहाड़ी, किन्नौरी और हिंदी गानों पर जमकर धमाल मचाया। इस कार्यक्रम में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंद लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ विशेष अतिथि में जिला कांग्रेेस कमेटी किन्नौर के अध्यक्ष उमेश नेगी, निदेशक सहकारी बैंक जिला किन्नौर पितांबर दास नेगी और जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष किन्नौर प्रताप नेगी मौजूद रहे।
मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का आगाज किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत छात्रावास की छात्राओं ने किन्नौर नाटी से की। इसके बाद लद्दाखी डांस, फिल्मी, पहाड़ी और अनेक किन्नौरी गानों पर प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। मुख्यातिथि ने तरूण किन्नौर छात्र संघ की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीमों को सम्मानित किया। जिसमें क्रिकेट प्रतियोगिता छात्र वर्ग में प्रथम विजेता राइजिंग स्टार निचार और दूसरे स्थान पर रहे महेश्वर यंग क्लब सुंगरा और क्रिकेट प्रतियोगिता छात्रा वर्ग में प्रथम राकलैंड पंागी और दूसरे स्थान पर रहे पीजी कॉलेज रामपुर को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान किन्नौर के कलाकार चंद्र लाल नेगी और मानसी नेगी ने एक के बाद एक किन्नौरी गानों से वाहवाही लूटी। चंद्र लाल ने जोर लगा के हाइसा नाचे मेरी बोईसा, न चंपा चमेली, कोनिच मोनिंग रिकांगपिओ पिओ और मानसी नेगी हाय सांगला देशंग, आंग फायूलो देशंग, किलिंबा किलिंबा, गोली गो होना और हुन हुना रे सहित अनेक गानों से धमाल मचाया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला किन्नौर कांग्रेस के महासचिव सुनील नेगी, जिला किन्नौर कांग्रेस सचिव सुखदेव नेगी, कामरू पंचायत प्रधान विक्रम नेगी, संागला पंचायत प्रधान सचिन नेगी, बधाल पंचायत प्रधान यशपाल सोनी, प्रो. ईश्वर नेगी, प्रो. अजेंद्र नेगी, प्रो. हरिचंद्र, प्रो. अनिल नेगी, तजीन नेगी, प्रो. मोहित, प्रो. योजना ठाकुर, तरूण किन्नौर एसोसिएशन प्रधान आशू नेगी, उपप्रधान ज्ञान कीर्ति, महासचिव प्रवीन, कोषाध्यक्ष नरेश नेगी, उप कोषाध्यक्ष शिल्पा चारस, खेल सचिव कवि राज, संस्कृति सचिव विक्की हुरूम, मंच संचालक चिराग मुस्कान, रोहित नेगी, प्रिस और दीपक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें