फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यूरी-सराहन मार्ग पर एक सप्ताह तक थमेंगे वाहनों के पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। पर्यटन नगरी सराहन और मां भीमाकाली मंदिर को जोड़ने वाली मुख्य ज्यूरी-सराहन सड़क पर एक सप्ताह तक वाहनों के पहिये थमे रहेेंगे। राई खड्ड पुल के पास शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक सड़क को दुरुस्त करवाने के लिए बंद रखा जाएगा। ऐसे में सराहन आने-जाने वालों लोगों को एक सप्ताह तक फिर से ज्यूरी-नानण-नवारु-बौंडा सड़क से आवाजाही करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

ज्यूरी-सराहन के मुख्य मार्ग में निर्माणाधीन राई खड्ड पुल के बीच सड़क को दुरुस्त करवाने के लिए विभाग ने यह निर्णय लिया है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके सोबती के अनुसार 10 मार्च से एक सप्ताह तक सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक ज्यूरी-सराहन के मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप रहेगी। वाहनों के चलने से सड़क पर मिट्टी डालने के काम में बाधा आ रही है और आए दिन यहां कई वाहन दलदल में भी फंस रहे हैं। इस सड़क को जल्द ठीक करने के मकसद से दिन में यातायात बंद करने का निर्णय लिया है। ऐसे में सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक ज्यूरी से सराहन जाने वाले वाहन ज्यूरी-नानण-नवारु-बोंडा सडक़ से आवाजाही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें