फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह बाद आयोजित हुई नगर परिषद रामपुर की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट से उपाध्यक्ष दीपक
विज्ञापन

सूद को मिला 15 दिन का स्टे
रामपुर बुशहर। अवैध कब्जे के मामले में अपना पद गंवा चुके नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक सूद को प्रदेश उच्च न्यायालय से कुछ राहत मिली है। हाईकोर्ट ने दीपक सूद को 15 दिन का स्टे दिया है। कोर्ट के इस निर्णय के बाद कांग्रेस समर्थित पार्षदों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

वहीं उपाध्यक्ष के बहाल होने के बाद नगर परिषद की वीरवार को करीब तीन महीने के बाद बैठक हुई। इसमें जनता के कई कार्यों को लंबे समय बाद हरी झंडी मिल पाई। लंबे समय से नप की बैठक न होने से बहुत से लोगों के प्रार्थना पत्र सहित अन्य कार्य लंबित पड़े थे, जिन पर वीरवार को गहन चर्चा की गई और अधिकतर पत्रों पर सहमति जाहिर की और उन्हें पारित कर लोगों को राहत दी गई है। वहीं एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया कि नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक सूद को प्रदेश उच्च न्यायालय से 15 दिन का स्टे मिला है। हालांकि उनके पास अभी तक इससे संबंधित कोई लिखित दस्तावेज नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें