हर गांव में करेंगे तीन सदस्यों की नियुक्ति
कोली समाज रामपुर इकाई की बैठक में फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। कोली समाज रामपुर इकाई की बैठक में समाज की गतिविधियों को सक्रिय बनाने के लिए हर गांव से तीन-तीन सदस्यों को नियुक्त किया जाएगा। ये नियुक्त सदस्य अपने-अपने गांव की समस्याओं को उठाएंगे, जिसके बाद कोली समाज इन समस्याओं को दूर करने के लिए कार्य करेगा। बैठक वीरवार को अध्यक्ष राजू जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इस दौरान उन्होंने कहा कि कोली समाज की अगली बैठक में संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष रोशन लाल डोगरा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इस मौके पर रामसिंह नेगी, सोहन लाल, मोहन लाल, आगर दास, मंगल सोनी, प्रकाश चंद, अशोक कुमार, कमल सिंह, प्यारे लाल, बांका राम, प्रेम चंद, मनी राम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।