नरेंद्र बरागटा ने नवाजे सरस्वती नगर कॉलेज के मेधावी
कॉलेज के वार्षिक समारोह में छात्रों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहडू। लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज सरस्वती नगर के वार्षिक समारोह में मंगलवार को छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से समा बांधा। समारोह के दौरान खेल, शिक्षा और अन्य गतिविधियों ने अव्वल रहे मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जुब्बल कोटखाई के विधायक नरेंद्र बरागटा ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि के स्वागत के बाद दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज हुआ। कालेज की प्राचार्य इंदिरा धरोच ने वार्षिक रिपोर्ट पढ कर कॉलेज की साल की उपलब्धियों का ब्योरा सबके सामने रखा। उसके बाद कॉलेज के छात्रों और संगीत के शिक्षकों ने मिल कर एक शानदार प्रस्तुति दी। उसके बाद नाटक का मंचन भी किया गया। समारोह के दौरान कॉलेज की ओर से कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को दिया गया। कार्यक्रम के अंत में कला संकाय से नीनू, रंजना, पल्लवी, विज्ञान संकाय से शबनम खत्री, प्रियंका, साहिल शर्मा मुकेश, वाणिज्य विभाग से यशिका शर्मा, प्रियंका, लोकेशर पोश्टा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा गीता, मीनाक्षी, दीक्षा, गंगा राना, लक्की, रोखा, राहिनी, साक्षी, सपना, साहिल चौहान, श्रुति, कंचन देवी, संजना, कृतिका, प्रीति चौहान, ममता नेगी, रंजीत, रीतू, वंदना कुमारी, दिव्या, पूजा देवी, निखिल रोहटा, निशांत, प्रियंका, संतोश, कृतिका, अरुणा, रंजू, डिंपल, मनीश, निशांत, अमित नेगी, कविता, अंजली, अंग्रीता, साक्षी, माधुरी, अंशुल, भोपिंद्र, नेन श्रेया, लोकिंद्र, राजेंद्र, पुनम, पूजा, भोपिंद्र चौहान, निरज रजोल्टा प्रशांत,अरविंद, सरोज, आशीष, परीक्षित, हर्षवर्धन, हिमंक, अशोक, राजन, भास्कर, योगेश, दिव्या राणा, किरण आंचल, प्रिया, निखिल छाजटा, नैनसेरा, प्रमीत, राधिका, लक्की, नरेश, आकृति कलांट, नितेश, संदीप, काकू कोहली, जय ललिता, दिव्या ज्योति, पूजा, टीपिका, कीर्ति, रीतू, साक्षी, राधिका, हर्षवधन रावत, रोहित, वरुण सिंह, अक्षिता, हिमाशी गुप्ता, शीतल चौहान, प्रियंका नेगी, मुकेश, साहिल शर्मा, अक्षिता, अदित्या, वरुण, नेहा, अनमोल, मंजू, उषा देवी, तनूजा, शिवानी, दीपक, अंजलि, अवंतिका, सूर्यभान, राजेंद्र, पूनम, उषा देवी सहित करीब 122 छात्र छात्राओं को शिक्षा खेल और अन्य गतिविधियों के लिए सम्मानित किया गया।
इस दौरान कॉलेज के तहसीलदार जुब्बल अनिल ठाकुर, कालेज के पूर्व प्राचार्य बलवंत चौहान, पीपी चौहान, पीडी जगतठा, दिग्विजय चौहान, शलू डोगरा, रोहित मोक्टा, रीपन, वंदना, पूजा दुल्टा, अनिल चौहान, पूनम मेहता सहित पीटीए प्रबंधन और छात्रों के अभिभावक उपस्थित थे।