फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुब्बल कोटखाई के विकास को एक साल में मिले करोडों रूपए- बरागटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जुब्बल को दमकल केंद्र, अंटी पंचायत के लिए बनेगी पेयजल योजना
विज्ञापन

नरेंद्र बरागटा ने किया भूमिपूजन, बोले- विकास में आड़े नहीं आएगी धन की कमी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहडू। नरेंद्र बरागटा ने कहा कि जुब्बल कोटखाई नावर में विकास के लिए धन की कमी नहीं होगी। एक साल के कार्यकाल के दौरान सरकार ने इस विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य के लिए करोड़ों रुपये मंजूर किए हैं। सरस्वती नगर में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने वाला है। इसके टेंडर की प्रक्रिया पुरी हो चुकी है।
नरेंद्र बरागटा ने मंगलवार को जुब्बल में अग्निशमन केंद्र का शुभारंभ किया। उसके बाद अंटी खड्ड से शागरी, ढाढ़ी पेयजल योजना का भूमि पूजन भी किया। इस योजना पर 5 करोड़ 40 लाख रुपये खर्च होंगे। मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने सरस्वती महाविद्यालय के वार्षिक पारितोषिक समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने लगातार बढ़ रहे नशे के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए इसे रोकने के लिए अभिभावकों से आगे आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस महाविद्यालय में चार-चार विषयों में पीजी डिप्लोमा कोर्स की कैबिनेट से मंजूरी दिलवाई है। इसके लिए बरागटा ने सीएम का आभार व्यक्त किया। बरागटा ने कहा कि जुब्बल में अग्निशमन केंद्र की मांग काफी पुरानी थी। अग्निशमन केंद्र न होने के कारण आज से पहले आग लगने से लोगो की काफी क्षति भी र्हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बरागटा के साथ अधिशासी अभियंता जुब्बल लोक निर्माण और सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य, मंडल महामंत्री सतीश पिरटा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष परवीन छाजटा, मंडल उपाध्यक्ष और बीडीसी सदस्य महावीर झगटा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक जस्टा, जिला महामंत्री रावेंद्र चौहान, सुशील कदशोली, पूर्व अध्यक्ष अशोक चौहान, इंद्र चौहान, कालेज प्रधानाचार्य इंदिरा धरोच, नंदपुर प्रधान शकुनता डोड, झगटना पंचायत प्रधान मीरा भाकटा, झालटा पंचायत प्रधान प्रोमिला रागटा, कोट कायना पंचायत प्रधान मीनाक्षी मानटा, उपप्रधान कपिल चौहान, तहसील दार जुब्बल चन्द्र मोहन, कृष्ण चंद मानटा , अनिल चतरानटा, अजय बिष्ट, जतिन चौहान, दिनेश रावत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें