फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकांगपिओ में लोगों को नहीं मिल रहा पर्याप्त पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमखंड की चपेट में आया पेयजल स्रोत
विज्ञापन

रिकांगपिओ के लोगों को नहीं मिल रहा सुचारू पेयजल
एक दिन छोड़कर दी जा रही सप्लाई भी पर्याप्त नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ क्षेत्र में कई दिनों से पेयजल की सप्लाई सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है। यहां के कई क्षेत्रों में आईपीएच विभाग की ओर से एक दिन छोड़ कर पानी दिया जा रहा है। जिस दिन पानी दिया जा रहा है, उस दिन भी पर्याप्त पानी की सप्लाई लोगों को नहीं मिल रही है। वहीं आईपीएच विभाग के अनुसार रिकांगपिओ के लिए पांगी नाला पेयजल स्रोत से पानी मुहैया करवाया जा रहा है। मुख्य स्रोत में हिमखंड गिरने से पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं, इसी कारण पानी की किल्लत आ रही है।
जिला के शुदारंग और ब्रेलंगी क्षेत्र में भी पेयजल की समस्या सामने आ रही है। रिकांगपिओ क्षेत्र कुलवंत नेगी, अभिषेक ठाकुर, व्यापार मंडल रिकांगपिओ प्रधान सूरज भान, वेद प्रकाश, शेर सिंह और अमित सहित अन्य कई लोगों ने आईपीएच विभाग के प्रति कड़ी नाराजगी जताई है। वहीं किन्नौर के अन्य कई गांव में भी पेयजल किल्लत की समस्या पेश आ रही है। उपरोक्त लोगों ने बताया कि विभाग को समय रहते पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। उन्होंने विभाग से मांग की है कि रिकांगपिओ क्षेत्र में कई दिनों से उत्पन्न पेयजल समस्या को शीघ्र दुरुस्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में आईपीएच के अधिशासी अभियंता उदय बौद्ध के अनुसार मुख्य स्रोत में करीब 40.50 फीट ऊंचा ग्लेशियर आने से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। विभाग की ओर से पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें