फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा सिंह संयोजक, संतोष चुने अर्सू जोन के सह संयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गा सिंह संयोजक, संतोष बने सह संयोजक
विज्ञापन

18 मार्च को निरमंड में सीपीआईएम करेगी प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। सीपीआईएम आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारियों में जुटी हुई है। शुक्रवार को इसी कड़ी में लोकल कमेटी रामपुर ने अर्सू में बैठक का आयोजन किया। बैठक में डीम, कोट, अरसू और बाड़ी पंचायत के लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सीपीआईएम लोकल कमेटी सदस्य देवकी नंद, पार्टी के प्रत्याशी दलीप कायथ और पूर्ण ठाकुर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी मंडी लोकसभा क्षेत्र में पूरी ताकत के साथ उतरेगी। भाजपा जिन नारों के साथ सत्ता में आई थी, वो पूरी तरह से जुमले साबित हुए। केंद्र सरकार की नव उदारवादी नीतियों से आज देश के अंदर महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार भी लगातार बढ़ रहा है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं, कारण है कि किसानों को उसकी फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के अनुसार 18 मार्च को निरमंड में शिक्षा, अस्पताल में रिक्त पदों, बिजली, पानी और सड़कों की खस्ता हालत को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में हर बूथ और गांव स्तर पर चुनावी कमेटी का गठन कर कांग्रेस और भाजपा की जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रचार कर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। वहीं बैठक में दुर्गा सिंह को संयोजक और संतोष को सह संयोजक बनाया गया। इस मौके पर श्याम सिंह, जगदीश, डोला राम, गौतम, प्रेम, मोहन लाल, वीर सिंह, वेद राम, दीप चंद, कुशल, हीरा लाल, टीकम, आशा, शिला देवी, पुष्पा देवी, ममता, पूर्वा, अनीता, किरणा, कौशल्या और कमला सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें