फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस में प्रीति व रमन का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
100 मीटर रेस में प्रीति और रमन का रहा दबदबा
विज्ञापन

सीमा कॉलेज मेें 23वां वार्षिक खेल प्रतियोगिताएं संपन्न
स्पर्धा में कॉलेज के 1800 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। राजकीय महाविद्यालय सीमा में 23वां वार्षिक खेलकूद स्पर्धा का आयोजन किया गया। स्पर्धा का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता प्रो. चंद्र सेन की ओर से किया गया। स्पर्धा का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ललिता रावत ने किया। वार्षिक स्पर्धा में कॉलेज के 1800 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 100 मीटर रेस स्पर्धा के महिला वर्ग में प्रीति ने प्रथम, मोनिका ने द्वितीय तथा शिवानी ने तृतीय स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में रमन प्रथम, रोहित द्वितीय तथा अरूण तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

वहीं 200 मीटर रेस स्पर्धा के महिला वर्ग में प्रीति ने पहला, शिवानी ने दूसरा, कृतिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरूष वर्ग में काबुल कुमार प्रथम, रोहित द्वितीय, लक्ष्मीकांत तृतीय स्थान पर रहा। 400 मीटर दौड़ स्पर्धा के महिला वर्ग में प्रीति प्रथम, शिवानी द्वितीय तथा मोनिका तृतीय स्थान पर रही। पुरूष वर्ग में रमन ने पहला, प्रवेश ने दूसरा, रोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ स्पर्धा के महिला वर्ग में प्रीति ने पहला, रचना ने दूसरा तथा मोनिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरूष वर्ग में रमन प्रथम, रीतिका ब्राक्टा ने द्वितीय, लक्ष्मीकांत ने तृतीय स्थान हासिल किया। शॉटपुट स्पर्धा के महिला वर्ग में अलका मेहता ने प्रथम, प्रीति ने द्वितीय और रचना ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरूष वर्ग में सचिन पहले, रमन द्वितीय, विपुल तृतीय स्थान पर रहा। डिस्कस थ्रो स्पर्धा के महिला वर्ग में अलका ने पहला, प्रीति ने द्वितीय और अनीता ने तृतीय स्थान, पुरूष वर्ग में सचिन पहले, रमन दूसरे तथा विनय तीसरे स्थान पर रहा। जेवलिन थ्रो स्पर्धा के महिला वर्ग अलका मेहता ने प्रथम, अनीता ने द्वितीय तथा प्रियंका ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में अखिल ने पहला, रमन ने द्धितीय, सचिन ने तृतीय स्थान हासिल किया। लांग जंप स्पर्धा के महिला वर्ग में प्रीति प्रथम, शिवानी दूसरे तथा मोनिका तीसरे स्थान पर रही। पुरूष वर्ग में काबुल कुमार ने प्रथम, आदित्य चौहान ने द्वितीय तथा अखिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। हाई जंप स्पर्धा के महिला वर्ग में शिवानी ने प्रथम, प्रीति ने द्वितीय तथा रचना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरूष वर्ग में करण ने पहला, आकाश शर्मा ने द्वितीय तथा सुशील ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें