फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमपात के कारण शिमला राज्य मार्ग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू-शिमला मार्ग पर फिर थमे वाहनों के पहिये
विज्ञापन

खड़ापत्थर के पास भारी बर्फबारी के कारण आई परेशानी
करीब 20 बसें ग्रामीण रूटों में बर्फ के कारण फंसी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। मंगलवार रात से हो रहे हिमपात के कारण शिमला राज्य मार्ग पर वाया खड़ापत्थर एक बार फिर से यातायात ठप हो गया है। जुब्बल, रोहडू, चिड़गांव और नावर क्षेत्र के अधिकांश ग्रामीणों रूटों पर बस सेवाएं ठप हो गई हैं। निगम के रोहडू डिपो की करीब 20 बसें ग्रामीण रूटों में बर्फ के बीच फंसी हुई हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में मंगलवार रात से ही बर्फबारी शुरू हो गई थी। बर्फबारी का क्रम बुधवार को भी दिन भर चलता रहा। जिसके कारण शिमला राज्य मार्ग पर खड़ापत्थर में भारी बर्फबारी होने के कारण यातायात सेवाएं ठप हो गईं हैं। ग्रामीण रूटों पर बुधवार को भी बस सेवाएं नहीं चल सकी। इस संबंध में पथ परिवहन निगम रोहडू डिपो के ट्रैफिक प्रबंधक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि बर्फबारी के कारण शिमला मार्ग पर बंद हो गया है। लांग रूट की बसों की आवाजाही थम गई है। ग्रामीण रूटों पर भी निगम की बस सेवाएं ठप हो गई हैं। ग्रामीण रूटों में बर्फबारी कारण फंसी निगम की बसों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें