फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में बर्फबारी से बढ़ा ठंड का प्रकोप, लोग ठिठुरने को मजबुर

विज्ञापन
विज्ञापन
शीतलहर की चपेट में आया किन्नौर
विज्ञापन

खराब मौसम के चलते जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
किन्नौर जिले के सभी शिक्षण संस्थान आज भी रहेंगे बंद
एक दर्जन से अधिक ग्रामीण रूटों पर थमे वाहनों के पहिये
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला/रिकांगपिओ /भावानगर। जनजातीय जिला किन्नौर में मंगलवार देर रात से बर्फबारी का दौर जारी है। इससे जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बुधवार को सुबह से ही जिले की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होती रही। बर्फबारी के चलते उपायुक्त किन्नौर ने जिले में दो दिन के लिए अवकाश घोषित कर दिया है।
अचानक मौसम में आई तबदीली के कारण जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई, वहीं जिले के निचले इलाकों में रूक रूक कर बारिश होती रही। मौसम खराब बना रहने से ऊंची चोटियों पर हिमपात का दौर जारी रहा। जिले के कल्पा, रोघी, पांगी, पूनंग, चगांव, यूला, पानवी, तरांडा, छोटा कंबा, नाथपा, भावावैली के कटगांव, काफनू, सांगला, रक्षम, छितकुल, रिब्बा, रारंग, मूरंग, ठंगी, कुन्नोचारंग, पूह, आसरंग, लिप्पा, लियो, हांगो, चांगो, रौपावैली, यंगथंग, शलखर दो से 10 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया। जिले के निचले इलाकों में रूक-रूक कर बारिश होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से शिमला की ओर वाहनों की बराबर आवाजाही रही। बर्फबारी के कारण किन्नौर जिले के कल्पा, रोघी, पांगी, छितकुल, बटसेरी, चांसू, लिप्पा, आसरंग, ठंगी, कुन्नोचारंग, नेसंग, रोपा, रिस्पा, लियो, हांगो, सांगला सहित एक दर्जन से अधिक ग्रामीण रूटों पर निगम के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित रही। ग्रामीण रूटों पर बर्फबारी और फिसलन के कारण निगम की बसों को आधे रूटों तक ही भेजा जा सका। इस संबंध में उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने कहा कि खराब मौसम के चलते किन्नौर में अलर्ट घोषित कर दिया है। रिकांगपिओं में सभी शिक्षण संस्थान वीरवार को भी बंद रहेंगे। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के चलते बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें