फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला और कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर हिमपात

विज्ञापन
विज्ञापन
नारकंडा और जलोड़ी जोत में एनएच बाधित
विज्ञापन

बर्फबारी से रामपुर के अधिकतर ग्रामीण रूट भी हुए प्रभावित
4 रूटों पर फंसी बसें, वाया बसंतपुर होकर शिमला भेजी बसें
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। मंगलवार शाम को खराब मौसम के कारण निचले इलाकों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिसके कारण समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। नारकंडा में 30 सेंटीमीटर ताजा हिमपात होने के कारण नेशनल हाईवे-5 और 305 भी यातायात के लिए बाधित हो गए हैं। ऐसे में लोगों को आवाजाही करने में कठिनाइयां पेश आ रही हैं।
मंगलवार देर शाम से शिमला जिले के नारकंडा में बर्फबारी से एनएच पांच बाधित हो गया, जिस कारण निगम की बसों को वाया मशोबरा होते हुए शिमला भेजा गया। वहीं कुल्लू जिले के जलोड़ी जोत में भी भारी हिमपात के चलते एनएच 305 भी आवाजाही के लिए बाधित हो गया है। इसके चलते आनी और निरमंड तहसील के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए वाया मंडी होकर जाना पड़ रहा है। इसके अलावा रामपुर उपमंडल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण रामपुर उपमंडल के अधिकतर ग्रामीण रूटों पर निगम की बसों को आधे रास्ते तक ही भेजा गया। बसों की आवाजाही के लिए रामपुर-रोहडू, रामपुर - दरकाली, रामपुर-चमाडा-ननखड़ी, रामपुर-थड़ा और रामपुर नैहरा रूट ठप हो गए हैं, अन्य 13 रूटों पर आधे रास्ते तक ही बसें भेजी जा रही हैं। बुधवार को भी रामपुर और आउटर सिराज क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में हिमपात का दौर जारी रहा, जबकि निचले इलाकों में बारिश का क्रम जारी रहा। बर्फबारी के कारण चार ग्रामीण रूटों पर निगम की बसें फंस गई हैं। रोहडू, किन्नू, आदर्शनगर और आनी क्षेत्र में परिवहन निगम की बसें बर्फबारी के कारण फंस गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में परिवहन निगम रामपुर के अड्डा प्रभारी भागचंद के अनुसार क्षेत्र में हुई बर्फबारी के चलते नारकंडा में एनएच बाधित होने से निगम की बसों को वाया बसंतपुर होकर शिमला भेजा जा रहा है। ग्रामीण रूटों पर बर्फबारी के कारण निगम की चार बसें फंस गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें