ट्रामा सेंटर के नाम पर हो रही भ्रामक बयानबाजी
जुब्बल-नावर-कोटखाई भाजपा युवा मोर्चा ने लगाया आरोप
क्षेत्रवाद की राजनीति फैला रहे कांग्रेस व सीपीआईएम नेता
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। जुब्बल नावर कोटखाई भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस और सीपीआईएम पर ट्रामा सेंटर के नाम पर अप्पर शिमला को बांटने के प्रयास करने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं के अनुसार कांग्रेस व सीपीआईएम के नेता स्वयं तो कोई भी बढ़ी योजना क्षेत्र के नहीं ला पाए लेकिन अब मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा की ओर से क्षेत्रवासियों के लिए लाई गई ट्रामा सेंटर की सौगात के नाम पर क्षेत्रवाद फैला रहे हैं।
युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक जस्टा, जिला महामंत्री अंकुश चौहान, राजीव मेहता, सुशील कदशोली, मनमोहन कपालटा, अनिल चौहान, परवीन चौहान, रोहित राजटा, अजय बिष्ट, अनुपम चौहान, वरिंदर चौहान, जतिन, चेतन, विकास भारती, हैप्पी वर्मा, रितेश चौहान, विकास कालटा, अमरजीत, नीलम प्रताप, संजीव राजटा, अशोक सघेईक, अनिल हागटा, सुनील चौहान, विशाल भीकटा, राकेश लाइक, सुनील वर्मा, संदीप बंटा, रमन कवर, अली मोहमद, रिपु कपालटा, राकेश जिंटा, विकास शर्मा, बंटी खीमटा, तारा सिंग, कपिल, अनु छाजटा, मनोज सुनटा, रमन रेस्टा, वीरेंद्र चौहान, सुभम टेगटा, कबीर, अजित और सुरेश शर्मा के अनुसार जब से ऊपरी शिमला के लिए मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने ट्रामा सेंटर स्वीकृत किया है। तब से कांग्रेस व सीपीआईएम के नेता भ्रामक बयानबाजी कर रहे हैं। स्वयं कभी कोई भी बढ़ा कार्य क्षेत्र के लिए नहीं कर पाए। अब ट्रामा सेंटर के नाम पर अप्पर शिमला के लोगों को बांटने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस और सीपीआईएम ट्रामा सेंटर ठियोग में खोलने की बेबुनियादी मांग कर रहे हैं। ठियोग की आईजीएमसी शिमला से दूरी मात्र तीस किलोमीटर है। कोटखाई में ट्रामा सेंटर खुलने से रोहड़ू और जुब्बल क्षेत्र के लोगों के अधिक लाभ होगा। रोहड़ू और जुब्बल से शिमला काफी दूर है। ऐसे में आपात स्थिति में रोहड़ू व जुब्बल से कोटखाई कम समय में पहुंचा जा सकेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अप्पर शिमला को क्षेत्र के नाम पर बांटने की कोशिश की गई तो युवा मोर्चा चुप नहीं बैठेगा।