फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूपा में ठिकाने लगेगा सांगला तहसील की सात पंचायतों का कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कूपा में बनेगा कचरा निष्पादन संयंत्र
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने विभाग को जारी की 50 लाख की धनराशि
ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग के तहत बैठक आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। पर्यटन स्थल सांगला वैली की कूपा पंचायत में जल्द ही कचरा निष्पादन संयंत्र का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की सात पंचायतों के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। यह जानकारी उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने रिकांगपिओ में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग के तहत आयोजित जिला स्वच्छ भारत मिशन कमेटी की समीक्षा बैठक के दौरान दी।
उपायुक्त ने कहा कि किन्नौर जिले के सांगला कलस्टर की चांसू, कामरू, सांगला, थैमगारंग, बटसेरी, रक्षम और छितकुल पंचायतों का ठोस कचरा प्रबंधन की उचित व्यवस्था के लिए खंड विकास अधिकारी कल्पा ने कामरू पंचायत के कूपा में संयंत्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से जिला ग्रामीण विकास एवं अभिकरण विभाग को 50 लाख रुपये की राशि भी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त ने आईपीएच विभाग को जिले में लोगों के पीने के पानी में क्लोरिनेशन करने के निर्देश दिए और लोगों को पीने के पानी की टंकी की सफाई को लेकर जागरूक करने की बात भी कही। उन्होंने विकास खंड अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे जल्द से जल्द 17 पंचायतें चयनित कर उनमें ठोस तरल कचरा प्रबंधन बाबत कार्य करें। इस मौके पर उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण किन्नौर नवीन कुमार ने जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें