फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को ईवीएम जागरूकता अभियान श्ुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को ईवीएम जागरूकता अभियान शुरू
विज्ञापन

253 गांव, 150 पोलिंग बूथ, 52 शिक्षण संस्थान में चला अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर/ज्यूरी। रामपुर हल्के में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गांव-गांव जाकर ईवीएम वोटर जागरूकता अभियान चलाया रहा है। इस अभियान में नए और बुजुर्ग वोटरों को ईवीएम मशीन से वोट कैसे दिया जाता है, इस संबंध में वोटरों को वास्तव में समझाया जा रहा है, जिससे मतदान के दिन ईवीएम से मत देते हुए मतदाता गलत मतदान न करें।
16 फरवरी से चल रहे इस अभियान में पूरे रामपुर हल्के में पांच चुनावी टीमें भाग ले रही हैं। यह पांच टीमें रामपुर हल्के की 231 गांव, 150 पोलिंग बूथ के इलावा 52 कॉलेज, सीनियर सेकेंडरी और आईटीआई जैसे शिक्षण संस्थानों में जाकर मतदाताओं को ईवीएम चलाने की ट्रेनिंग देकर जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत खास कर पहली बार वोट देने वाले वोटर और बुजुर्ग वोटरों को जागरूक किया जा रहा है। प्रत्येक टीमों में चार-चार सदस्यों में एक-एक इंजीनियर भी शामिल है। इस अभियान में ज्यादातर दूरदराज और पिछड़े क्षेत्र के गांव और पोलिंग बूथ शामिल हैं। चुनाव कानूनगो बसंत लाल और इंजीनियर राकेश चंदा ने बताया कि उनकी टीम 15/20 के दुर्गम क्षेत्र जगोरी, लबाना-सदाना, सरपारा और कूट पंचायतों के गांव में जाकर वोटरों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अफसर तहसीलदार रामपुर विपिन ठाकुर के अनुसार चुनाव की पांच टीमें रामपुर हल्के के 231 गांव और 150 पोलिंग बूथ पर जाकर ईवीएम मशीन के चलाने के बारे वोटरों को जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें