फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी की पंचायतों में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दे रहे कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों से बेटियों को शिक्षित करने का किया आह्वान
विज्ञापन

देवकला मंच के कलाकार ग्रामीणों को कर रहे हैं जागरूक
आनी में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दे रहे कलाकार
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। केंद्र और प्रदेश सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे मेें प्रदेश में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, गीत एवं नाटक प्रभाग भारत सरकार की ओर से अनुमोदित सांस्कृतिक दल देवकला मंच जमोधार करसोग की ओर से आनी उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को बेटियों के संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कला मंच के कलाकारों ने इन दिनों बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जन जागरूकता अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत निरमंड खंड की ग्राम पंचायत बायल, पोशना, अरसू, बागीपुल, लूहरी और च्वाई में कलामंच के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुतियां देकर ग्रामीणों को बेटी के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बेटियों को समान अधिकार और बेटियों को शिक्षित करने का ग्रामीणों ने आह्वान किया। मंच के प्रभारी हेमचंद हरनोट, जयकुमार वर्मा, धनी राम, महेंद्र कुमार, मनीचंद, रूपलाल, दिनेश कुमार, विमला वर्मा, शांति देवी और गीता सहित अन्य कलाकारों ने लोगों को बाल विकास परियोजना केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी। हिमाचली पहाड़ी गीतों के माध्यम से ये कलाकार गांव-गांव में जाकर आम जनता तक संदेश पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें