फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 मार्च को भाजयुमो करेगा विजय लक्ष्य कार रैली का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
2 को भाजयुमो निकालेगा विजय लक्ष्य कार रैली
विज्ञापन

भावानगर स्थित बिजली बोर्ड के परिधि गृह में बैठक
रैली को सफल बनाने के लिए बनाई रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
भावानगर (किन्नौर)। भाजपा मंडल युवा मोर्चा निचार की विशेष बैठक में 2 मार्च को चौरा से रिकांगपिओ तक आयोजित की जाने वाली विजय लक्ष्य कार रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक सोमवार को भावानगर स्थित बिजली बोर्ड के परिधि गृह में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल भाजयुमो अध्यक्ष योग राज नेगी ने की।
विज्ञापन

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष योग राज नेगी के अनुसार हमारा लक्ष्य मोदी दोबारा नारे को बुलंद करते हुए प्रात: 10 बजे किन्नौर प्रवेश द्वार चौरा गेट से जिला मुख्यालय रिकांगपिओ तक कार रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में किन्नौर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व जिला भाजपा अध्यक्ष विनय नेगी, प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी और पूर्व भाजपा विधायक तेजवंत नेगी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर भाजयुमो महामंत्री प्रवीण मोयान, मंडल उपाध्यक्ष राजीव नेगी, जिला आईटी सैल प्रमुख ऋषि डेरयान, नितिन नेगी, मुनीश नेगी, सूर्याकांत नेगी, पंकज डेरयान, राज कुमार, रोबिन, अजय चारस, बलन सिंह, लखदीप सिंह और कुलभूषण सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें