फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेडा-मझेवटी पंचायत में बैठक कर युवा कांग्रेस ने लोस चुनाव को बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
‘आओ चलो पंचायत की ओर’ कार्यक्रम का आगाज
विज्ञापन

कलेडा-मझेवटी पंचायत में बैठक कर युकां ने बनाई रणनीति
लोस चुनावों को लेकर युवाओं को किया जा रहा जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम ‘आओ चलो पंचायत की ओर’ अभियान के तहत शनिवार को कलेडा-मझेवटी पंचायत में बैठक का आयोजन किया। यह बैठक युकां रामपुर अध्यक्ष जसवीर ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में युवा कांग्रेस रामपुर महासचिव अश्वनी शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

युकां अध्यक्ष जसवीर ठाकुर के अनुसार युकां की ओर से प्रदेश स्तर पर ‘आओ चलो पंचायत की ओर’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत युवाओं से रोजगार कार्ड भरवाए जा रहे हैं। वहीं किसानों से ऋण माफी के लिए भी फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। रामपुर युवा कांग्रेस महासचिव अश्वनी शर्मा के अनुसार रामपुर विस की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम शुरू किया जा चुका है। रामपुर विस से 500 बेरोजगार युवाओं के रोजगार कार्ड भरने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पश्चात इन्हें हिमाचल युवा कांग्रेस कार्यालय भेजा जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान सभी युवाओं से बातचीत की जा रही है। इस मौके पर पूर्व प्रधान नरेश शर्मा, पूर्व प्रधान टीकम बुशैहरी, वार्ड पंच रुद्रा कायथ, राजीव, नरेंद्र, बंटी, बॉबी, हितेश, मनीष, कौशल, देवेंद्र और युगल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें