फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर कॉलेज में शिक्षकों की कमी से विद्यार्थियों की पढ़ाई हो रही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में प्राध्यापकों के पद खाली
विज्ञापन

एसएफआई ने विधायक और प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
कहा-लंबे समय से चली आ रही मांगें नहीं हुईं पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में अध्ययनरत विद्यार्थियों को विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। शुक्रवार को कॉलेज की मांगों को लेकर एसएफआई रामपुर इकाई ने स्थानीय विधायक नंदलाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में इकाई ने कॉलेज में ब्वॉयज हॉस्टल बनाने और रिक्त पड़े प्राध्यापकों के पदों को भरने की मांग उठाई है। कॉलेज में इतिहास विषय में करीब 500 छात्रों को पढ़ाने का जिम्मा एक ही प्राध्यापक के हवाले है। छात्र संघ चुनाव आज बंद है।
विज्ञापन

एसएफआई ने छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग उठाई है। इस संबंध में स्थानीय विधायक नंदलाल ने आश्वासन दिया कि वह इन मांगों को विधानसभा में उठाएंगे और पूरा करने की हरसंभव कोशिश करेंगे। वहीं इकाई ने कॉलेज प्राचार्य डॉ. केसी कश्यप को भी मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कॉलेज कैंटीन के साथ गिरी दीवार, बॉक्सिंग रिंग और ब्वॉयज हॉस्टल जाने वाला रास्ते को दुरुस्त करने की मांग रखी। सदस्यों ने रोष जताया कि कॉलेज सीमा में बनी दीवार भी काफी लंबे समय से ध्वस्त हुई है। बावजूद इसके कॉलेज प्रशासन उस दीवार को दुरुस्त करवाने के लिए कोई पहल नहीं कर रहा है। इकाई ने कॉलेज प्रशासन से सभी मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई है। इस मौके पर इकाई अध्यक्ष मोहित नेगी, इकाई सचिव राहुल ठाकुर, राजीव, अंकिता, हिमानी, स्वीटी, नरेशा, पूनम, साहिल और राजेश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें