फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवी की चार पंचातयों में रात भर गुल रहती बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
रात के समय लग रहे बिजली कट बने आफत
विज्ञापन

कुपवी की चार पंचायतों के तीस गांव के उपभोक्ता परेशान
अधिक लोड होने के कारण लगाने पड़ रहे कट : बोर्ड
अमर उजाला ब्यूरो
नेरवा। तहसील कुपवी की चार पंचायतों के तीस गांव में इन दिनों रात भर बिजली गुल रहती है। इसके कारण लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली से खफा लोगों के अनुसार यदि जल्द से जल्द बिजली सप्लाई नियमित नहीं की गई तो वे सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे। वहीं बिजली बोर्ड के कर्मचारियों का तर्क है कि इन दिनों अधिक लोड होने के कारण क्षेत्र में पावर कट लगाने पड़ रहे हैं।
तहसील की पबाण, धारचंदना, बावत और बौहर में शाम ढलते ही छह बजे बत्ती गुल हो जाती है। उसके बाद रात को साढ़े आठ बजे सप्लाई आती है। क्षेत्र में बिजली के संकट को देखते हुए पूर्व सरकार ने कुपवी में 33 केवीए सब स्टेशन बनाने को मंजूरी दी थी। ग्राम पंचायत धार चांदना के प्रधान आत्माराम, उप प्रधान नाग चंद शर्मा, बावत के प्रधान पद्म शर्मा, उपप्रधान श्याम सिंह, बौहर की प्रधान सरला जोशी, उपप्रधान जोगेंद्र, पबाण की प्रधान गीता देवी, उपप्रधान श्रीचंद, बावत के पूर्व प्रधान आत्मा राम, धार चांदना के पूर्व प्रधान रणवीर चौहान, पबाण के पूर्व प्रधान सुख राम, दिनेश राणा और रणवीर तेगवान के अनुसार सब स्टेशन बन कर तैयार है लेकिन उसको चालू करने के लिए सरकार पहल नहीं कर रही। पंचायत के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर उक्त पंचायतों में बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो बिजली बोर्ड के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता अनिल शर्मा के अनुसार जरूरत के मुताबिक साढ़े सात एमवीए लोड होना चाहिए। लोड की कमी के कारण उपरोक्त पंचायतों को विद्युत आपूर्ति करने मेें बाधा आ रही है। लाइन में लोड अधिक होने से शिलाई में लगा वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) सिस्टम बंद हो जाता है। सिस्टम को नुकसान न पहुंचे इसीलिए तीनों सब स्टेशन में अलग-अलग समय में कट लगाए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें