फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौनिहालों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
नौनिहालों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से मोहा मन
विज्ञापन

स्मार्ट किड्ज प्ले स्कूल में सालाना समारोह, मेधावी सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। स्मार्ट किड्ज प्ले स्कूल रामपुर में सालाना समारोह की धूम रही। समारोह में संतोष गोस्वामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल प्रबंधन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर नौनिहालों ने समारोह में एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी। समारोह मेें प्रिशा गोस्वामी ने राजस्थानी नृत्य पेश कर खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन

समारोह के दौरान दो ग्रुपों में म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें पहले ग्रुप में दिव्या भंडारी और दूसरे ग्रुप में प्राश मेहता ने पहला स्थान झटका। स्कूल में सबसे पहले प्रवेश लेने वाली छात्रा क्षितिजा ठाकुर और सर्वाधिक उपस्थिति के लिए आस्था गौतम को सम्मानित किया गया। समारोह में बच्चों के अभिभावकों के लिए कॉइन पिकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शालिनी ठाकुर ने पहले स्थान पर बाजी मारी। स्कूल प्राचार्य एके गोस्वामी ने इस अवसर पर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर ब्राह्मण सभा अध्यक्ष नंद लाल शर्मा, स्वाति महंत और नीलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें