फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरोग गांव में एक महिने से बिजली गुल लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरोग गांव में एक महीने से बिजली गुल
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जलने से आई परेशानी, ग्रामीणों में खासा रोष
हिमपात के कारण रास्ते बंद होने से आई परेशानी : बोर्ड
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। उपतहसील टिक्कर के तहत फरोग गांव में एक महीने से बिजली गुल है। ठंड के मौसम में लोग बिना बिजली के काफी दिक्कतें झेल रहे हैं। गांव में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर जलने के बाद यह समस्या आई है। कांग्रेस के पदाधिकारियों का आरोप है कि विधायक लोगों की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

फरोग गांव के लिए लगाया गया बिजली का ट्रांसफार्मर जनवरी महीने में जल गया था। उसके बाद से अभी तक पूरा गांव अंधेरे में है। बिजली बोर्ड की ओर से एक महीना बीतने के बाद नए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था नहीं की गई है। इस संबंध में किसान कांग्रेस जुब्बल और नावर कोटखाई के उपाध्यक्ष रूपेश चौहान, महासचिव देवेंद्र चौहान, बूथ कांग्रेस अध्यक्ष कपिल चौहान, सुधीर खिमटा वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलबीर कालटा सुंदर बुशैहरी, राजेश नेगी और दयाल सिंह कालटा के अनुसार उपतहसील टिक्कर के अंतर्गत गांव फरोग में 30 जनवरी को बिजली बोर्ड का ट्रांसफार्मर जल चुका है। जो अभी तक ठीक नहीं करवाया गया है। स्थानीय विधायक नरेंद्र बरागटा ने चुनाव से पहले जनता के जो वायदे किए थे वह केवल आश्वासन ही निकले। वहीं इस संबंध में बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता संजीव रावत के अनुसार हिमपात के कारण फरोग गांव में बिजली का ट्रांसफार्मर नहीं पहुंचाया जा सका है। अब सड़क बहाल होने के बाद ही यह काम हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें