फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन के चपेट में आया किन्नौर प्रवेशद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
भूस्खलन के चपेट में आया
विज्ञापन

किन्नौर का निर्माणाधीन प्रवेशद्वार
घटना से लोक निर्माण विभाग को 38 लाख का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के चौरा में निर्माणाधीन प्रवेश द्वार तैयार होने से पहले ही भूस्खलन की चपेट में आ गया है। चौरा में वीरवार देर रात को पहाड़ी से खिसकी चट्टानों के कारण प्रवेश द्वार चकनाचूर हो गया है। चट्टानें इतनी बड़ी थीं कि इससे प्रवेश द्वार के तीन बड़े-बड़े पिलर तहस-नहस हो गए।
लोक निर्माण को निर्माणाधीन प्रवेश द्वार ध्वस्त होने से 38 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग द्वारा किन्नौर प्रवेश द्वार का निर्माण 50 लाख की अनुमानित लागत से किया जा रहा था। इसके निर्माण पर विभाग ने 38 लाख राशि खर्च तो कर ली, लेकिन कई वर्षों बाद भी प्रवेश द्वार का निर्माण पूर्ण नहीं हो पाया। किन्नौर प्रवेश द्वार की आधारशिला वर्ष 2008 को तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह ने रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता एलआर चौहान ने कहा कि पहाड़ी से बेहद बड़ी चट्टानें गिरने से गेट का एक पिलर तो बच गया लेकिन तीन पिलर पूरी तरह टूट गए हैं। इससे विभाग को 38 लाख का नुकसान हुआ है। अब फिर से प्रवेशद्वार बनाने के लिए विभाग को 50 लाख का बंदोबस्त करना पड़ेगा और इसके डिजाइन की मंजूरी लेनी पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें