फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार के राज में विकास कार्यों पर लगा ग्रहण : मेहता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर के साथ भेदभाव कर रही भाजपा सरकार
विज्ञापन

रामपुर ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों ने लगाए आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर ब्लॉक कांग्रेस जोन प्रभारियों की बैठक अध्यक्ष ज्ञान मेहता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सबसे पहले किन्नौर जिले में हिमस्खलन होने से भारत-चीन सीमा पर गश्त कर रहे सेना के एक जवान के शहीद होने और 5 अन्य जवानों के लापता होने की खबर पर शोक जताया और दो मिनट का मौन रखा गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान मेहता ने प्रदेश सरकार के पर आरोप लगाते हुए कहा की प्रदेश में भाजपा सरकार के आते ही रामपुर में विकासात्मक कार्य ठप पड़े हैं। लोगों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। सरपारा पंचायत के खुडना गांव में लंबे समय से प्राथमिक पाठशाला में ताला लटका हुआ है। सरपारा की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में शिक्षकों के आठ पद खाली पड़े हुए हैं। जेबीटी के भी 6 पद खाली चल रहे हैं।
विज्ञापन

जोन प्रभारी काशापाठ बसंत राम ने कहा की काशापाठ सड़क का निर्माण कार्य तीन माह से पूरी तरह से ठप है। आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में भी ताला लटका हुआ है। भाजपा सरकार जब भी प्रदेश में आई, काशापाठ को हमेशा दरकिनार किया है। मुनिश गांव में बीते लंबे समय से डिस्पेंसरी में चिकित्सक का पद ही खाली चल रहा है। जोन प्रभारी देवठी कमल चाई ने बताया कि देवठी पंचायत के कई स्कूलों में अनेक पद खाली हैं, जिसका खामियाजा गांव के स्कूली विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। जोन प्रभारी सतीश शर्मा ने कहा कि झाकड़ी से गौरा जाने वाली सड़क खस्ताहाल है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस प्रेस सचिव ध्रुव शर्मा, उपाध्यक्ष विजय कनैन, देश रतन शर्मा, खेल चंद नेगी, त्रिलोक भलूनी, सतिश शर्मा, ब्रिजेश बिष्ट, बसंत राम, राजेंद्र श्याम, पवन हुड्न, ओम प्रकाश चौहान, विशाल मेहता, अखबर नेगी, महेंद्र ठाकुर और सत्यपाल मेहता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें