फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाथपा में एनएच पांच हुआ बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नाथपा में एनएच पांच बहाल
विज्ञापन

प्रशासन ने शाम और सुबह वाहनों की आवाजाही पर लगाई रोक
अमर उजाला ब्यूरो
भावानगर(किन्नौर)। किन्नौर जिले के नाथपा में नेशनल हाईवे पांच मंगलवार को बहाल कर दिया गया है। एनएच प्राधिकरण के मजदूरों ने जान जोखिम में डालकर एनएच को बहाल तो कर दिया है, लेकिन पहाड़ी से भूस्खलन और चट्टानें गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा, इस कारण जिले के हजारों लोग परेशानियां झेलने को मजबूर हैं। मंगलवार को एनएच प्राधिकरण ने मूसलाधार बारिश होने के बावजूद एनएच को यातायात के लिए बहाल कर दिया है।
गौर हो कि नाथपा में लगातार हो रहे भूस्खलन से परेशानियां दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। मंगलवार को एनएच की बहाली का कार्य करते समय एनएच प्राधिकरण के सहायक अभियंता ज्ञान ठाकुर और मजदूर सहित मशीन ऑपरेटर पहाड़ी से खिसके पत्थर की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। वैसे तो एनएच प्राधिकरण ने सोमवार देर सायं छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया था। सोमवार सांय जाम में फंसे अधिकतर वाहन ब्लॉक प्वाइंट से निकल गए थे, लेकिन उसके कुछ घंटे बाद ही पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरू हुए थे, इस कारण एनएएच फिर से बाधित हो गया था। सोमवार रात भर हुई बारिश के कारण एनएच पर चट्टानें गिरी थी और मलबा भर गया था। मंगलवार को दोपहर बाद पौने 2 बजे छोटे और बड़े दोनों वाहनों के लिए मार्ग बहाल कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम घनश्याम दास मंगलवार को सुबह साढ़े 6 बजे इस प्वाइंट पर पंहुचे थे। उसके बाद वह सीधे जहां से भू-स्खलन हो रहा है, वहां पंहुचे। उसके बाद उन्होंने एनएच प्राधिकरण को सड़क बहाली का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी राजेश पाल मौके पर पुलिस कर्मी के साथ डटे हुए हैं। शाम साढ़े 6 बजे से सुबह साढ़े 6 बजे तक स्थिति सामान्य होने तक यहां से वाहन चलने पर प्रशासन ने रोक लगा दी है।
विज्ञापन

एनएच प्राधिकरण के एक्सईएन पीसी नेगी ने मार्ग बहाल होने की पुष्टि की है। एसडीएम घनश्याम दास ने कहा कि मार्ग को जान जोखिम में डाल कर बहाल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी से अब भी पत्थर गिर रहे हैं। दिन के समय ही पुलिस की देखरेख यहां वाहन आने जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें