फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरनी में किन्नौर के बच्चे सिख रहे है बॉक्सिंग के हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरनी में बॉक्सिंग दांव पेच सीख रहे किन्नौर के बच्चे
विज्ञापन

जेएसडब्ल्यू कंपनी बच्चों को निशुल्क दे रही प्रशिक्षण
परियोजना प्रभावित क्षेत्र के 70 बच्चे ले रहे हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला(किन्नौर)। किन्नौर जिले की उरनी पंचायत में इन दिनों जेएसडब्ल्यू कंपनी के सौजन्य से प्रभावित पंचायतों के 70 बच्चों को बॉक्सिंग के गुर सिखाए जा रहे हैं, ताकि ये बच्चे अपनी सुरक्षा और बॉक्सिंग में देश और विदेश मेें किन्नौर जिले का नाम रोशन कर सकें। इससे पहले भी जेएसब्ल्यू कंपनी ने कई बच्चों को प्रशिक्षण दिया है। इनमें से कई बच्चों ने प्रदेश और विदेशों में किन्नौर का नाम रोशन किया है।
जेएसडब्ल्यू कंपनी के सौजन्य से उरनी में यह प्रशिक्षण कैंप 11 फरवरी से शुरू हुआ, जो 25 फरवरी तक रहेगा। जिसमें कंपनी की ओर से नियुक्त कोच अशोक नेगी बच्चों को बॉक्सिंग के गुर सिखाएंगे। इस कैंप में कड़छम वांगतू परियोजना प्रभावित क्षेत्र के लगभग 70 बच्चे ने भाग ले रहे हैं। कैंप में कंपनी बच्चों को निशुल्क रहन सहन, खाना और पौष्टिक आहार प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंप के समापन अवसर पर बच्चों को ट्रैक सूट भी प्रदान किए जाएंगे। इस कैंप के बाद कंपनी उरनी, निचार और कटगांव में नियमित तौर पर प्रशिक्षण सत्र भी लगाएगी। उरनी में कंपनी ने बॉक्सिंग रिंग स्थापित कर लिया है और निचार एवं कटगांव में प्रस्तावित है। सत्र की दौरान बच्चों को बॉक्सिंग का सामान एवं पौष्टिक आहार भी प्रदान किया जाएगा। कंपनी के अधिकारी ने बताया कि कंपनी का मुख्य लक्ष्य किन्नौर में बॉक्सिंग खेल को बढ़ावा देना है ताकि किन्नौर के बच्चे बॉक्सिंग में भी अपना भविष्य बनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें