फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 मार्च को बड़ागांव में आयोजित होगा जनमंच कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव में 3 मार्च को होगा जनमंच कार्यक्रम
विज्ञापन

12 पंचायतों की समस्याओं का कृषि मंत्री मौके पर करेंगे समाधान
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन उपमंडल के बड़ागांव में 3 मार्च को जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उपमंडलाधिकारी कुमारसैन चेतना खंडवाल ने बताया कि जनमंच कार्यक्रम कृषि जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रामलाल मारकंडा की अध्यक्षता में आयोजित होगा।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि तीन मार्च को बड़ागांव में होने वाले जनमंच कार्यक्रम में 12 पंचायतों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही मंत्री की ओर से किया जाएगा। जनमंच कार्यक्रम के दौरान कोटीघाट, कांगल, मोगड़ा, बनाहर, जंजैहली, शिवान, बड़ागांव, भरेड़ी, शलोटा, मलैंडी, करेवथी और जार पंचायत के हजारों लोग अपनी समस्याएं जनमंच कार्यक्रम में रख सकते हैं। इसके लिए उपरोक्त पंचायतों के लोग एक मार्च से पहले लिखित रूप में अपनी और अपनी पंचायत की समस्याएं उपमंडल अधिकारी कुमारसैन के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। वहीं बड़ागांव में जनमंच कार्यक्रम के आयोजन को लेकर लोगों में काफी खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें