फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा में शहीद हुए जवानों को अद्र्धसैनिक बल ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्द्धसैनिक बल ने पुलवामा में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। भारतीय अर्द्धसैनिक सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति कार्यकारिणी की बैठक रामपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एनडी बेष्टू ने की। बैठक में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।
भारतीय अर्द्धसैनिक सेवानिवृत्त कर्मचारी समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पुलवामा में पाकिस्तान के कायराना हमले के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई। समिति ने कहा कि इस हमले के बदले की कार्रवाई के लिए प्रत्येक अर्द्धसैनिक बल सेवानिवृत्त कर्मचारी देश की सेवा के लिए तैयार हैं। समिति के अध्यक्ष एनडी बेष्टू ने सभी भारतीय पैरामिलिट्री सेवानिवृत्त, सेवारत कर्मचारियों, आर्मी से सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अन्य संस्थाओं सहित रामपुर के आसपास के इलाकों के लोगों से 12 मार्च को प्रात: साढ़े दस बजे सर्किट हाउस में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि आगामी रणनीति तैयार की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अर्द्धसैनिक बल के उपाध्यक्ष आरएल चौहान, दुर्गा चौहान, नारायण मेहता, बीआर मेहता, डीआर बिष्ट, सौरभ कायथ, सोहन, ठाकुर पालसरा, मोहन नेगी, शारदा और कमलेश सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें