फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचित मूल्य की 5 दुकानों के लिए आवेदन 15 मार्च तक

विज्ञापन
विज्ञापन
उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन 15 तक
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग कुल्लू जिला की पांच ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य की दुकानें खोलने जा रहा है। विभाग के जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि विकास खंड निरमंड की ग्राम पंचायत पोशना के गांव चकलोट, इसी पंचायत के गांव रंदल और ग्राम पंचायत अरसू के गांव अरसू में उचित मूल्य की एक-एक दुकान खोली जाएगी। विकास खंड कुल्लू की ग्राम पंचायत डुघीलग के गांव भालठा और विकास खंड नग्गर की ग्राम पंचायत कराडसू के गांव सोयल में भी उचित मूल्य की एक-एक दुकान खोलने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया इन पांचों दुकानों के लिए जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कुल्लू के कार्यालय में 15 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए विभाग के स्थानीय निरीक्षक या जिला कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें