रोहित मिस्टर और सपना बनीं मिस फेयरवेल
मझेवटी स्कूल में विदाई समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों से मोहा मन
अमर उजाला ब्यूरो
नोगली (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझेवटी में विदाई समारोह की धूम रही। समारोह में स्कूल प्रधानाचार्य देवराज बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। समारोह में 11वीं कक्षा की छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां पेश कर वाहवाही लूटी। नेहा कश्यप ने अपनी प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहा। विद्यार्थियों ने शिक्षिका मनीषा सोनी और शांता कपूर की देखरेख में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक निभाया।
इस मौके पर मिस और मिस्टर फेयरवेल खिताब के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रोहित ठाकुर मिस्टर और सपना ठाकुर को मिस फेयरवेल का खिताब दिया गया। वहीं, मिस्टर कॉन्फिडेंस रोहित भैक, मिस कॉन्फिडेंस रीता और रीना, मिस्टर हेंडसम सार्थिक और मिस ब्यूटीफुल दिव्य शुक्ला, बेस्ट ड्रेसअप दीक्षा मेहता और रूपेंद्र को चुना गया। इस अवसर पर यशपाल ठाकुर, विनोद मेहता, होशियार मेहता, प्रवीन, वरूण ठाकुर, रणजीत चौहान, संजय नेगी, सुरेश देष्टा, सुषमा मिश्रा, रीना चौहान, रीता, रेखा वर्मा, अमिता ठाकुर, हेमलता और सीता सूद के अलावा अभिभावक मौजूद रहे।