फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो 376 ग्राम चरस के साथ एक धरा

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन पुलिस थाना के तहत आने वाले सैंज कुमारसैन एनएच पांच पर पुलिस ने 1 किलो 376 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को अपनी गिरफ्त में लिया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरोपी शुक्रवार देर शाम कुमारसैन के सैंज में पुलिस की गिरफ्त में आया। वह पीठ पर बैग लेकर पैदल रामपुर की तरफ जा रहा था। इसी बीच गश्त कर रही पुलिस ने सैंज में आरोपी को रोककर उसके बैग की तलाशी ली। उसके पास से उक्त मात्रा में चरस पकड़ी गई। पुलिस के हत्थे चढ़े इस तस्कर की पहचान स्वरूप चंद (31) निवासी आनी, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा के अनुसार पुलिस गश्त के दौरान एक व्यक्ति से 1.376 किलोग्राम चरस पकड़ी गई है। एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को जल्द कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें