फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर थमे नाथपा में एनएच पांच पर वाहनों के पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भावानगर (किन्नौर)। नाथपा के पास एनएच-5 पर सफर करना लोगों के लिए आफत बन गया है। 10 दिनों से यहां भूस्खलन के कारण एनएच बार-बार बंद हो रहा है। शुक्रवार रात को एक बार फिर से पहाड़ी से भारी चट्टानें खिसकने और भूस्खलन से एनएच पर वाहनों के पहिये पूरी तरह से थम गए हैं। हालांकि शुक्रवार को दिन के समय भी कई घंटे हाईवे बंद रहा।
लोगों के अनुसार हाईवे को चौड़ा कर रही कंपनी की ओर से अवैज्ञानिक ढंग से हैवी ब्लास्टिंग किए जाने के बाद इस प्वाइंट पर भूस्खलन का दौर शुरू हुआ, जो अभी तक जारी है। वहीं इससे हाईवे के ऊपरी ओर से लोगों के खेत और सेब के बगीचे भी खिसकने शुरू हो गए हैं। हाईवे प्राधिकरण की ओर से मार्ग बहाल तो किया जा रहा है लेकिन पहाड़ी से लगातार दरक रहे पत्थर यहां सफर करने वाले लोगों के लिए आफत बने हुए हैं। पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों ने अब तक दो वाहनों को चपेट में लिया है। किन्नौर के ऊपरी क्षेत्र और शिमला की ओर जाने के लिए यहां दूसरा कोई वैकल्पिक मार्ग भी नहीं है, जिसके कारण लोगों को मार्ग बहाल होते ही जान हथेली पर रख कर यहां से आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

पहाड़ी से लगातार भूस्खलन से एनएच प्राधिकरण को भी मार्ग बहाल करने में दिक्कतें पेश आ रहीं है। शनिवार को एसडीएम भावानगर घनश्याम दास स्वयं मार्ग का मुआयना करने मौके पर पहुंचे। वह एनएच की टीम के साथ पहाड़ी के प्वाइंट जहां से पत्थर गिर रहे हैं वहां पहुंचे। उन्होंने मौके पर एनएच प्राधिकरण के सहायक अभियंता ज्ञान ठाकुर को भूस्खलन से लोगों के खेतों को हो रहे नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए। पहाड़ी में भूस्खलन तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

हाईवे प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता पीसी नेगी ने कहा कि पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। इसके चलते मार्ग बहाल करने में दिक्कतें आ रही हैं। प्राधिकरण द्वारा इस प्वाइंट के दोनों ओर मशीनें लगा रखी हैं। पहाड़ी से गोली की रफ्तार में पत्थर गिरते समय सड़क बहाली का कार्य रोकना पड़ रहा है। विभाग द्वारा जल्द मार्ग बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। एसडीएम घनश्याम दास ने कहा कि पहाड़ी से लगातार पत्थर खिसकने के कारण बार-बार मार्ग बंद हो रहा है। भूस्खलन के कारण जिन लोगों के खेत धंस रहे हैं। उसके नुकसान का आंकलन राजस्व विभाग और एनएच द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। नाथपा में बाधित एनएच पांच शनिवार देर शाम को यातायात के लिए बहाल हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें