फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद ग्रामीण रूटों पर नहीं हुआ यातायात बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फबारी के बाद ग्रामीण रूटों
विज्ञापन

पर बहाल नहीं हुआ यातायात
जिला किन्नौर में लोग सुविधाओं के लिए झेल रहे हैं परेशानी
कुल्लू, किन्नौर और शिमला जिले में ठंड का प्रकोप जारी
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर/रिकांगपिओ। मौसम के बदले तेवरों से ऊपरी शिमला, किन्नौर और आउटर सिराज में जनजीवन अस्तव्यस्त है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के बाद जीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। कई ग्रामीणों क्षेत्रों में लोगों को आवाजाही करने में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। दर्जनों ग्रामीण रूटों के बाधित होने से लोग मीलों पैदल सफर कर अपने गंतव्य तक पहुंचने को विवश हैं।
वीरवार सुबह से ऊपरी शिमला, कुल्लू और किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा हिमपात और बारिश होने से फिर से समूचे क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। लोग ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं। नेशनल हाईवे पांच नारकंडा और जलोड़ी जोत में शुक्रवार सुबह सड़क पर फिसलन और बर्फबारी होने के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित रही। इसके अलावा किन्नौर, शिमला और कुल्लू जिले के दर्जनों ग्रामीण रूटों पर निगम की बसों के पहिये थम हुए हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कई इलाकों में बर्फबारी के कारण बिजली आपूर्ति भी गुल है, जिस कारण ग्रामीण दिक्कतों से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम रिकांगपिओ के अड्डा सह प्रभारी गोपालचंद नेगी ने बताया कि ताजा हिमपात के चलते जिले के रोपा, कानम, नेसंग, हांगो, आसरंग, जंगी, ठंगी, रिब्बा, रिस्पा, मूरंग, बारंग, रोघी, निचार, बड़ा कंबा और यूला की ओर बर्फबारी और फिसलन के चलते बसों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। जहां तक संभव है, निगम की बसों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें