फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान का पुतला फूंककर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान का पुतला फूंककर जताया रोष
विज्ञापन

मौन रखकर पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजली
आतंकियों के कायराना हमले को लेकर लोगों में आक्रोश
सड़कों पर उतर कर विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में वीरवार को हुए आतंकी हमले को लेकर लोगों ने शुक्रवार को रामपुर, ज्यूरी, कुमारसैन और आसपास के क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर उतरकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और पाकिस्तान का पुतला फूंक कर अपना रोष जताया। वहीं रामपुर के खनेरी अस्पताल में स्टाफ और अन्य लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर सीआरपीएफ के जवानों को भावभीनी श्रद्धांजली दी। लोगों ने केंद्र सरकार और भारतीय सेना से पाकिस्तान को इस हमले का करारा जवाब देने की मांग की है।
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तान समर्थित जैश-ए-मोहम्मद की ओर से किए गए कायराना हमले को लेकर देश सहित प्रदेश के लोगों में भी भारी रोष है। रामपुर, ज्यूरी और कुमारसैन क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार को सड़कों पर उतरकर अपना विरोध जताया। रामपुर के पुराने बस अड्डे में बुशहर टैक्सी यूनियन ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए जुलूस निकाला और पाकिस्तान का पुतला फूंका और सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की है। यूनियन के कार्यकर्ता ने आक्रोश जताते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के कार्यकर्ताओं ने जवानों पर हुए हमले की निंदा की और मौन रख कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। क्षेत्र के शमशेर सिंह, राधेश्याम, राजेंद्र गौतम, ओम प्रकाश ठाकुर, मनमोहन सिंह, पद्म सिंह, ध्रुव शर्मा, राकेश ठाकुर, गिट्टू ठाकुर, विकास कंवर, यशपाल वर्मा, अश्वनी ठाकुर, राम कृष्ण, दुर्गा प्रसाद, जय सिंह सहित अन्य लोगों ने इस फिदायीन हमले के गुनाहगारों को कड़ा सबक सिखाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ना जरूरी है। यूं ही सेना के जवान कब तक बेमौत मरते रहेंगे। उन्होंने भारत सरकार और सेना से इस हमले के दोषी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें