फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवकृष्ण महासचिव, प्रेमराज बने मीडिया प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान मंडल रामपुर ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसी संदर्भ में आयोजित बैठक में देवकृष्ण भारद्वाज को महासचिव और देवी सिंह बुशैहरी को महामंत्री का कार्यभार सौंपा गया है।

वीरवार को परिधि गृह रामपुर में मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। मंडल अध्यक्ष मस्तराम शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें
विज्ञापन


लेखराज बिष्ट को प्रवक्ता और प्रेमराज ठाकुर को मीडिया प्रभारी चुना गया। वहीं मदन देव शर्मा, मनोज टोल्टा और शमशेर ठाकुर को उपाध्यक्ष, श्याम मुरारी और मदन सक्सेना को सचिव बनाया गया। विक्रांत को युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मीडिया प्रभारी प्रेमराज ठाकुर ने कहा कि सभी पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की वचनबद्धता दिखाई है। इस मौके पर प्रदेश सचिव देवेंद्र ठाकुर और जिला महासचिव विनोद ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें