फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतनपुर-मझेवली-शाह सड़क दलदल में तबदील

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रतनपुर-मझेवली-शाह सड़क खस्ताहाल होने से ग्रामीण काफी परेशान हैं। सैकड़ों ग्रामीण जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि लोक निर्माण विभाग ने बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद शाह के पास सड़क पर मिट्टी बिछा दी है। इसके चलते सड़क दलदल में तबदील हो गई है। अब हादसे होने का अंदेशा बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही कभी भी लोगों पर भारी पड़ सकती है।

इस सड़क पर दोफ्दा तक करीब दो दशक पहले कागजात में सड़क होने के बावजूद आज तक सड़क पर पथ परिवहन निगम की बसें दोफ्दा तक नहीं पहुंच पाई। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं बीते तीन सप्ताह से ग्रामीणों को बस के लिए शाह गांव से भी दूर नाले के पास बस लेने पहुंचना पड़ रहा है। इसके चलते कॉलेज, स्कूली विद्यार्थियों और ग्रामीणों को आवाजाही में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के पूर्व बीडीसी सदस्य पुष्पा देवी, पंचायत सदस्य श्यामा देवी, मदन लाल, सुरेश, शमशेर, रविंद्र, ईश्वर, सुंदर और नवीन का कहना है कि सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च कर सड़क का निर्माण तो किया है, लेकिन सड़क दयनीय हालत के चलते ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। निगम की जो बस शाह तक आती थी, वहां भी लोक निर्माण विभाग ने मिट्टी बिछाकर सड़क को कीचड़ ही कीचड़ में तबदील कर दिया है। इसके चलते ग्रामीणों को अपने गंतव्य पहुंचने में कई परेशानियां झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


लोगों ने लोनिवि से पुरजोर मांग उठाई है कि जल्द से जल्द सड़क को सुधारा जाए, जिससे ग्रामीणों को परेशानियां न उठानी पड़ी। वहीं उन्होंने शाह बस स्टैंड में फैला कीचड़ को भी साफ करने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग रामपुर के एसडीओ पीडी कश्यप ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। यदि उपरोक्त मार्ग पर दिक्कतें पेश आ रही हैं तो उसे दुरुस्त किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें