फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजूरूट स्कूल में रही वार्षिक समारोह की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
समारोह में होनहारों को मिला सम्मान
विज्ञापन

एजूरूट स्कूल में रही वार्षिक समारोह की धूम
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर झूमे विद्यार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
जगातखाना (रामपुर बुशहर)। एजूरूट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चाटी में पहला वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। समारोह में तहसीलदार निरमंड नीरजा शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल के उप प्रधानाचार्य तनुजा भलूनी और स्कूल प्रबंधन समिति ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। स्कूल की छात्रा रंजना, रेखा ठाकुर और सुष्मिता को सर्वश्रेष्ठ छात्रा और गौरव चौहान को सर्वश्रेष्ठ छात्र के पुरस्कार से सम्मानित हुए।
एजूरूट स्कूल के वार्षिक समारोह का आगाज छात्राओं ने सरस्वती वंदना से किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों पर प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने हिंदी, पहाड़ी और किन्नौरी गानों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। छात्र-छात्राओं ने नशा निवारण को लेकर एक लघुनाटिका पेश कर नशा निवारण का संदेश दिया। उप प्रधानाचार्य तनुजा भलूनी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर स्कूल में वर्ष भर की गई गतिविधियों पर प्रकाश डाला। समारोह के अंत में मुख्यातिथि निरजा शर्मा ने शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को पुरस्कार देकर नवाजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में मनीषा, रीतिका, ईशान, ऋषभ, अंकुश, ललिता ठाकुर, मुस्कान, अर्पिता, मिंटू, मुस्कान भाटनू, विपाशा नेगी, सोनल वर्मा, अमिषा, मोनिका, कुसुम, स्नेहा, संजय, शुभम, विकल, किशन, चेतना, सुमित, निखिल, अमन, पीयूष, सूर्या ठाकुर, गौरव नेगी, अंशुल नेगी, तेजेंद्र, मनोज सहित अन्य मेधावी शामिल रहे। इस मौके पर निर्देशक महेश्वर सिंह नेगी, महेश सहित अन्य शिक्षक और विद्यार्थियों के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें