फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-5 नाथपा के पास 12 घंटा रहा बंद, लोग हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच पर 12 घंटे थमे पहिये, लोग हुए परेशान
विज्ञापन

एनएच-5 में नाथपा के पास दोनों ओर लगा लंबा जाम
हैवी ब्लास्टिंग के कारण खिसक रही हैं भारी चट्टानें
मशीनरी लगाकर मलबा हटाने की हो रही है औपचारिकता
अमर उजाला ब्यूरो
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के नाथपा में एनएच पांच 12 घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। रविवार देर रात से बंद हाईवे को सोमवार दोपहर बाद करीब दो बजे बहाल किया गया। इन दिनों भावानगर और आसपास के क्षेत्र में नेशनल हाईवे को चौड़ा करने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में हाईवे को चौड़ा करने का कार्य कर रही कंपनी की ओर से अवैज्ञानिक ढंग से हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है। हैवी ब्लास्टिंग के कारण पहाड़ी से भारी मात्रा में चट्टानें खिसक रही हैं। जिस कारण एनएच में कई घंटे जाम लग रहा है।
बताया जा रहा है कि कंपनी की ओर से अपने कार्य को जल्द से जल्द निपटाने के चक्कर में हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है। ब्लास्टिंग के बाद हाईवे पर भारी मात्रा में गिरी चट्टानों को हटाने के लिए एक मशीनरी लगा कर मलबा हटाने की औपचारिकता पूरी की जा रही है। जाम में फंसे लोगों के अनुसार रविवार रात को मार्ग बंद होने के बाद सोमवार सुबह काफी देरी से सड़क बहाली का कार्य शुरू किया गया। इस कारण लोगों को सोमवार दोपहर पौने दो बजे तक सड़क बहाल होने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

कुछ रोज पूर्व पौंडा पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर एसडीएम भावानगर से कंपनी द्वारा नेशनल हाईवे में की जा रही हैवी ब्लास्टिंग में नियंत्रण लगाने की गुहार लगाई थी। बावजूद इसके कोई कदम नहीं उठाया गया।
एसडीएम भावानगर घनश्याम दास ने कहा कि हाईवे के निकट रिहायशी इलाकों में एक्सपर्ट की देखरेख में कंट्रोल ब्लास्टिंग की जा रही है। प्रशासन की ओर से कंपनी पांच से अधिक ब्लास्टिंग नहीं करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

उधर, हाईवे प्राधिकरण के एसडीओ ज्ञान ठाकुर ने कहा कि हाईवे को चौड़ा करते समय ब्लास्टिंग से निकल रहे मलबे को तुरंत हटाने का प्रयास किया जा रहा है यदि मलबे को हटाने में कमी रह रही हो तो उसे और अधिक बेहतर किया जाएगा। जिन तीखे मोड़ों पर मलबा पड़ा है उसे तुरंत हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें