फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध का दाम बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का किया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
दूध के दाम बढ़ाने पर दुग्ध
विज्ञापन

उत्पादकों ने जताया हर्ष
दलाश (कुल्लू)। वित्तीय वर्ष 2019-20 के वार्षिक बजट में दूध के खरीद मूल्य मेें 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी और मिल्कफैड को 21 करोड़ के अनुदान की प्रस्तावना करने पर दुग्ध उत्पादकों में खुशी की लहर है। डेयरी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए दत्तनगर में 50000 लीटर प्रतिदिन की अतिरिक्त क्षमता का दूध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने की घोषणा का भी दुग्ध उत्पादकों ने स्वागत किया है। इन्हीं सब घोषणाओं पर आभार जताने के लिए आनी के विधायक किशोरी लाल सागर, मिल्कफैड के निदेशक मंडल सदस्य महेंद्र ठाकुर औट, सिराज सचिव यूनियन के प्रधान यशपाल ठाकुर, श्याम ठाकुर, सेवा राम, मंगत राम, बेली राम, रूप सिंह ठाकुर, संतोष कुमार, प्रेम चंद ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, अशोक ठाकुर, सुरेंद्र चौहान, कल्याण सिंह ठाकुर मुख्यमंत्री से शिमला में मिले। आनी विधानसभा क्षेत्र प्रदेश के दुग्ध उत्पादन का कुल 30 प्रतिशत से ज्यादा दूध पैदा करने वाला क्षेत्र है। ऐसे में दूध के दामों के बढ़ने से हजारों दुग्ध उत्पादकों को लाभ होने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें