फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द पूरा हो आनी कॉलेज खेल मैदान का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी कॉलेज मेें बनाया जाए खेल मैदान
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर एबीवीवी ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
कहा-कॉलेज में रिक्त पड़े पदों को भी जल्द भरे सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आनी इकाई ने समस्याओं को लेकर कॉलेज प्राचार्य रोशन लाल को ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी के सदस्यों ने कॉलेज में अधूरे खेल मैदान के निर्माण कार्य और ग्राउंड से मलबा हटाने की प्रशासन से मांग उठाई। इस दौरान एबीवीपी ने कॉलेज में शिक्षकों के रिक्त पद भरने, कंप्यूटर लैब को जल्द शुरू करने, इतिहास एवं पॉलीटिकल साइंस विषयों के लिए नई स्मार्ट क्लासेस प्रोजेक्टर लगाने, खेल प्रतियोगिता करवाने की मांग महाविद्यालय प्रशासन के सामने रखी।
विज्ञापन

एबीवीपी ने कॉलेज भवन में नया पेंट करने, बारिश से गिरी दीवार पर डंगे को जल्द लगाने, छात्राओं के लिए गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण कार्य और लाइब्रेरी में कैमरा लगाने की मांग भी उठाई। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर इकाई के अध्यक्ष आशीष ठाकुर, उपाध्यक्ष हरीश ठाकुर, नगर मंत्री सुनील ठाकुर, विक्रम ठाकुर, रीता शर्मा, छात्रा प्रमुख प्रीति शर्मा और रवीना वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें