फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरी गांव का युवक स्वाइन फ्लू की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भावानगर(किन्नौर)। स्वाईन फ्लू (एच-1 एन-1 वायरस) ने जनजातीय जिला किन्नौर में भी दस्तक दे दी है। जिले के बरी गांव में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू से ग्रसित मरीज को आईजीएमसी शिमला भेज दिया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला किन्नौर के बरी गांव का 30 वर्षीय युवक जो कि जिला शिमला के रोहड़ू में रहता था, पिछले दिनों अपने पैतृक गांव बरी आया था, जहां अचानक उसकी तबीयत खराब हुई और उसे रामपुर अस्पताल ले जाया गया। रामपुर से युवक को आईजीएमएसी शिमला रेफर किया गया है। शिमला में टेस्ट होने के बाद युवक को स्वाइन फ्लू से ग्रसित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमओ भावानगर डॉ. ब्रह्मजीत के अनुसार निचार खंड के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में स्वाइन फ्लू के उपचार की दवाइयां उपलब्ध हैं। बरी गांव में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजा जा रहा है, परंतु भारी बर्फबारी के कारण सड़क अवरुद्ध है। जैसे ही सड़क बहाल होती है तो युवक के संपर्क में आए सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। यदि किसी को बुखार, खांसी, गला दुखना, नाक बहना, सिर दर्द, थकान, सांस लेने में कठिनाई, उल्टियां और दस्त की शिकायत हो तो वह तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर चिकित्सक से परामर्श लें। डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी दवाई न लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें