फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र विवि का शिलान्यास करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। स्थानीय कॉलेज की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ने मंगलवार को छात्रों की समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इकाई ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द केंद्रीय विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जाए और नियामक आयोग एवं निजी विवि में शिक्षा के व्यापारीकरण को बंद करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि बागवानी विश्वविद्यालय नौणी और कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में छात्रों से ली जा रही अत्यधिक फीस को कम किया जाए। नौणी विवि के कुलपति नियमों को ताक पर रख कर अपने चहेतों की भर्तियां कर रहे हैं जिसका विद्यार्थी परिषद विरोध करती है। छात्र संघ मांग करती है कि जल्द से जल्द भ्रष्ट कुलपति को उसके संवैधानिक पद से बर्खास्त किया जाए। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उपासना ठाकुर ने कहा कि रामपुर कॉलेज से निरंतर हो रही प्रतिनियुक्ति पर प्रतिबंध लगाया जाए। 4800 की संख्या वाले रामपुर कॉलेज में भौतिक विज्ञान, समाज शास्त्र, अर्थशास्त्र के प्राध्यापकों की प्रतिनियुक्ति अन्य महाविद्यालय में करवाई जा रही है जबकि कॉलेज में पहले से ही प्राध्यापकों के पद खाली पड़े हैं। विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि प्राध्यापकों की प्रतिनियुक्ति पर रोक लगा दी जाए अन्यथा विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन छेड़ेगी। इस मौके पर एबीवीपी के विभाग संयोजक मनजीत नेगी, जिला संयोजक निखिल भारद्वाज, इकाई सचिव रोबिट ठाकुर, इकाई उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, चंद्रेश कश्यप, चेतना नलवा, अमन चौहान, गौरव शर्मा और शैलजा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें