फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दसवीं की छात्रा का अपहरण

Mon, 04 Feb 2019 11:21 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चौपाल (रोहड़ू)
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपाल उपमंडल में नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने चौपाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही नाबालिग लड़की को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की दसवीं कक्षा की छात्रा है।

विज्ञापन


पुलिस के हत्थे चढ़े चार आरोपी सिरमौर जिला के शिलाई और एक चौपाल के कुपवी का रहने वाला है। मामले के अनुसार शनिवार को आरोपियों ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर कार में बिठा लिया। जब लड़की रात को घर नहीं लौटी तो उसके पिता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

विज्ञापन

बीती रात नेरवा इलाके के जमराड़ी बैरियर पर पुलिस ने नाबालिग लड़की को लेकर ले जा रहे आरोपियों की कार को चेकिंग के लिए रोका तो आरोपी युवक ड्यूटी पर तैनात पुलिस वालों से भी उलझ गए। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ अपहरण और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान शिलाई निवासी राजेश, राजेंद्र, रघुवीर, राजीव और कुपवी निवासी गोपाल के रूप में हुई है।

पुलिस की ओर से कब्जे में ली गई कार संख्या एच पी85-0774 राजेंद्र की है। चौपाल के डीएसपी संतोष शर्मा ने बताया कि नाबालिग को परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, पांचों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 363, 366, पोक्सो एक्ट की सेक्शन 17 के तहत केस दर्ज किया है। इसके अलावा ड्यूटी पर तैनात पुलिस वालों के कार्य में बाधा पहुंचाने पर आईपीसी की धारा 353 भी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को सिविल जज ठियोग की अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें