फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहे विद्युत कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद इंप्लाइज यूनियन रामपुर जोन की बैठक विद्युत सर्किट हाउस में हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ उप प्रधान सुंदर सिंह जिष्टू ने की। इसमें कर्मचारियों से संबंधित मुद्दों पर जोरशोर से चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिष्टू ने कहा कि आज कर्मचारी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। सूबे में बीते एक माह से लगातार बारिश और बर्फबारी का दौर चल रहा है, लेकिन बोर्ड और अधिकारियों को इसकी कोई परवाह ही नहीं। जनजातीय इलाकों में करीब 3 से 4 फीट बर्फ जमी हुई है और किन्नौर जिले के कई इलाकों में बिजली बाधित है। विद्युत कर्मचारी निरंतर बर्फ में पेट्रोलिंग कर बिना स्नो किट विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए हैं। वहीं, कुछ स्वयंभू कर्मचारी नेता बोर्ड प्रबंधन को झूठ बोल कर अपनी रोटियां सेकने में लगे हैं। पूरे हिमाचल में स्नो किट बांटने की बात कर रहे हैं, जो सरासर गलत है। विद्युत कर्मी अपनी जान हथेली में रखकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

जिष्टू ने कहा कि हाल ही में जिस रफ्तार से जनजातीय जिला किन्नौर में बर्फबारी हुई है, उस भारी बर्फबारी में कर्मचारियों को किस तरह बिजली बहाल करने में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं, इन स्वयंभू नेताओं को बिना वास्तविकता जाने इस तरह की बयानबाजी से बाज आना चाहिए। यूनियन ने दो टूक शब्दों में बोर्ड प्रबंधन को चेताते हुए कहा कि यदि इन नेताओं की बेहुदा बातों पर गौर न कर के, जो मांगें रामपुर वृत्त से भेजी गई हैं, उन्हें कर्मचारियों की संख्या को देखते हुए तुरंत पूरी करें। यदि रिमोट इलाकों में बिना स्नो किट के कर्मचारी दुर्घटनाओं का शिकार हुए तो उसकी जिम्मेदारी बोर्ड प्रबंधन और अधिकारियों की होगी। बैठक में विभिन्न यूनिटों से आए कर्मचारी नेताओं ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें