रोहडू। डोडरा क्वार उपमंडल की जिस्कूण पंचायत के भावटा गांव में एक व्यक्ति की ढांक से गिर कर मौत हो गई। हादसा बर्फ पर फिसलने से हुआ। प्रशासन की ओर से टीम ने मौके पर पहुंच कर राहत उपलब्ध करवाई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भावटा गांव निवासी रामभर पुत्र मोती राम की शनिवार को सुबह गांव के समीप बर्फ पर फिसलने के बाद ढांक से गिर कर मौत हो गई। अधिक हिमपात के कारण मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल तक नहीं पहुंचाया जा सका। डॉक्टर, पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा किया है। एसडीएम रती राम ने बताया कि सूचना के बाद टीम को मौके पर राहत देने के लिए भेजा गया है। उन्होंने ढांक से गिर कर रामभर की मौत की पुष्टि की है।