फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप की पूर्व अध्यक्ष ने छोड़ा कांग्रेस का दामन

Sun, 03 Feb 2019 11:26 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

विवादों में घिरी नगर परिषद रामपुर की पूर्व अध्यक्ष मीना कुमारी ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। पूर्व अध्यक्ष ने कांग्रेस के ही कुछ पदाधिकारियों को उन पर साजिश करने के आरोप लगाए हैं। मीना ने कहा कि बतौर पार्षद वह नप में बनी रहेंगी और लोगों के कार्य करती रहेंगी।

विज्ञापन


रामपुर नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष ने शनिवार को कांग्रेस का दामन छोड़ दिया। पूर्व अध्यक्ष मीना कुमारी ने बताया कि वह रामपुर नगर परिषद में तीन वर्ष तक अध्यक्ष पद पर काबिज रहीं और कांग्रेस संगठन से जुड़कर रामपुर नप की जनता के लिए ईमानदारी और निष्ठा से काम करते रही।

नगर परिषद के कुछ लोगों को उनका यह कदम रास नहीं आया और वे चाहते थे कि नगर परिषद में अध्यक्ष कठपुतली की तरह काम करे। उनका प्रयास नगर परिषद के हक में काम करते हुए आगे बढ़ना था, लेकिन नप कांग्रेस समर्थित लोगों ने उनके खिलाफ साजिश रची।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में रह कर अपना अपमान नहीं सह सकती, जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। मीना ने कहा कि वह बतौर पार्षद अपनी सेवाएं देती रहेंगी। भविष्य में कौन सा रास्ता अपनाना है, वह समय के हिसाब से तय करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें