फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जार पंचायत में एक मकान में लगी आग, चार कमरे जले

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। कुमारसैन उपमंडल की जार पंचायत के नाहल गांव में वीरवार देर रात एक मकान में आग लग गई। आग से मकान के चार कमरे जल गए हैं। वहीं इस आगजनी से एक गाय भी मौत का ग्रास बनी। आगजनी से करीब बीस लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दीप कुमार मेहता (50), पुत्र स्व. शालिग राम मेहता, गांव नाहल, डाकघर जार तहसील कुमारसैन के मकान में वीरवार देर रात को आग लगी। इस घटना में दो मंजिला मकान, जिसमें चार कमरे जल गए है। बताया जा रहा है कि बिजली की तारों के शॉर्ट सर्किट के कारण यह घटना पेश आई। आग लगते ही इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन विभाग तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की सहायता से अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया। जार पंचायत प्रधान आरती निर्मोही ने कहा कि प्रभावित परिवार की पंचायत द्वारा मदद की जाएगी।
उधर, एसडीएम कुमारसैन चेतना खंडवाल ने कहा कि आगजनी से करीब बीस लाख रुपये का नुकसान का आकलन किया गया है। उक्त परिवार को दस हजार की अनुदान राशि प्रशासन द्वारा दी गई है। प्रारंभिक जांच में आगजनी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रभावित परिवार की हरसंभव सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें